अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली के घाट पहुंचकर हरियाणा के CM Saini ने यमुना के पानी से किया आचमन, आतिशी ने दिया था चैलेंज

On: January 30, 2025 6:46 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘यमुना में जहर’ वाले बयान को लेकर अब दिल्ली की सीएम आतिशी और हरियाणा के CM Saini के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंग छिड़ गई।
सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नायब सैनी को टैग करते हुए पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पल्ला घाट साथ चलने को कहा था। हालांकि, हरियाणा के सीएम सैनी ने आतिशी का चैलेंज स्वीकार किया और अकेले ही पल्ला घाट पहुंचे, जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

CM Saini के जन्मदिन पर हवन यज्ञ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CM Saini यमुना नदी का पानी पीते हुए नजर आ रहे

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया, हरियाणा की सीमा पर। आतिशी जी तो आई नहीं। कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते। इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा। दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सजा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।”

 

CM Saini आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी, पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है

इससे पहले सीएम सैनी ने एक्स पर सीएम आतिशी के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, ”आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी, पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो जहर नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जहर जरूर भरा हुआ है। कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणावासियों को ही कोसती रहती हैं।”
वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने हरियाणा के सीएम सैनी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टैग करते हुए लिखा था, ”नायब सैनी जी, मुझे पता चला है कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आप और मैं साथ चलते हैं, मीडिया के साथियों को भी लेकर चलते हैं। सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे। सबको पता चलना चाहिए कि हरियाणा दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!