अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh हादसे पर तृणमूल ने भाजपा सरकार को घेरा, इंतजाम में कमी का लगाया आरोप

On: January 29, 2025 6:33 PM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

महाकुंभ। मौनी अमावस्या के दिन बुधवार तड़के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में Mahakumbh में मची भगदड़ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने व्यवस्था में कमी का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की है। तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने आईएएनएस से बात करते हुए महाकुंभ में मची भगदड़ पर दुख जाहिर करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार पहले कह रही थी कि उन्होंने सारा इंतजाम किया है। आज मौनी अमावस्या है, इस दिन तो वैसे ही ज्यादा भीड़ होती है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस आयोजन की बेहतरीन व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

 

Mahakumbh में हुए हादसे पर PM मोदी बोले- यह अत्यंत दुखद, लोगों की मौत पर जताई संवेदना

 

 

 

 

 

 

तृणमूल नेता कुणाल घोष ने Mahakumbh हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा

तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा, “महाकुंभ में शासन की व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही। पश्चिम बंगाल में गंगा सागर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो इंतजाम करती हैं, प्रयागराज में वैसा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बेहतर इन्फ्रांस्टचर नहीं तैयार किया था।” कुणाल घोष ने कहा, “अगर इसकी तुलना गंगासागर से करें तो हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे पहले वहां जाती हैं, पूरी प्लानिंग पर नजर रखती हैं। जिस तरह से उन्होंने कोलकाता से हमारे कई मंत्रियों को वहां तैनात किया है, जो वहां बैठकर निगरानी करते हैं। वरिष्ठ प्रशासक, पुलिस अधिकारी सब कुछ देखते हैं, यह पूरी प्लानिंग के साथ होता है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!