अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे PM Modi

On: January 29, 2025 8:08 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

देहरादून : PM Modi मंगलवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति और वीवीआईपी भ्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के 2 किमी के क्षेत्र को “नो फ्लाइंग जोन” घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल में किसी भी व्यक्ति को पानी की बोतल, बैग, खाद्य पदार्थ आदि लेकर लाने की अनुमति नहीं होगी।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM Modi के बीच फोन पर बातचीत

 

 

इस ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एपी अंशुमान, नीलेश आनंद भरणे, आईजी करन सिंह नगन्याल, आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून अजय सिंह शामिल हुए। बता दें कि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान राज्य में ‘राष्ट्रीय खेल’ की मेजबानी की जा रही है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल 17 दिनों तक चलेंगे

PM Modi 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!