अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM Modi के बीच फोन पर बातचीत

On: January 28, 2025 2:44 PM
Follow Us:
Phone conversation between US President Donald Trump and PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है। ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को एक्स पर लिखा, ‘अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर के बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।’

PM Modi सोमवार को एनसीसी-रैली को करेंगे संबोधित

 

 

 

 

 

 

 

PM Modi ने इससे पहले पिछले साल 7 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रंप से बात की

इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है। 20 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी थी। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को मजबूत करने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने में सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुक हूं। आपको आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्रंप को पत्र लेकर आये थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!