अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दुनिया को युद्ध की नहीं, महात्मा बुद्ध के शांति मार्ग की जरूरत है : Dr. Mohan Yadav

On: January 27, 2025 1:41 PM
Follow Us:
The world does not need war, but the path of peace of Mahatma Buddha: Dr. Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल: मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें मन की शांति, करूणा, प्रेम, अपनत्व और विश्व बंधुत्व की ओर ले जाता है। मुख्यमंत्री ने बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनका संदेश दुनिया में शांति और सद्भाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों द्वारा चयनित विभूतियों को “अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार” प्रदान किया तथा महोत्सव पर आधारित “स्मारिका” का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक महोत्सवों से समाज में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के संदेश का प्रसार होता है। बौद्ध महोत्सव में देश-विदेश से आए बौद्ध विद्वानों और अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बौद्ध दर्शन और उसके माध्यम से विश्व शांति की स्थापना को बढ़ावा देना था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज में समरसता लाने के लिए बुद्ध का बताया मार्ग सर्वश्रेष्ठ है। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार बौद्ध समाज के साथ मिलकर विकास के कार्य करेगी। बौद्ध समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने चूना भट्टी स्थित स्थल को स्थायी बौद्ध भूमि घोषित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और सब मिलकर इस पवित्र बौद्ध भूमि का विकास करेंगे।

CM Mohan Yadav ने GG फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, 154 करोड़ के ब्रिज पर रफ्तार भरेंगे वाहन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dr. Mohan Yadav सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को सदैव ही दिया सम्मान

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को सदैव ही सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब की जन्म स्थली, उनके अध्ययन स्थल, उनकी दीक्षा भूमि, चैत्य स्थल और महानिर्वाण स्थल का विकास कर इन्हें पंच महातीर्थ की संज्ञा दी है। हमारी सरकार महात्मा गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के बताए शांति मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। हमने 24 जनवरी को हुई कैबिनेट मीटिंग में महू स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि संकाय प्रारंभ करने के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सांची स्थित बौद्ध ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय को भी हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप बनायेंगे। इसमें सभी जरूरी संसाधन और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!