अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

40 लाख रुपए कीमत की Smack के साथ एक गिरफ्तार, 177.43 ग्राम स्मैक जब्त

On: January 20, 2025 11:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

जैसलमेर। जैसलमेर में अवैध मादक पदार्थों Smack  की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन मद मर्दन के तहत जिले की डीएसटी व कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी गुलाब सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी कच्छ गुजरात हाल पुलिस लाइन कच्ची बस्ती जैसलमेर को गिरफ्तार कर 177 ग्राम 46 मिलीग्राम स्मैक जब्त की है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों  Smack की तस्करी रोकने के लिए जिले में ऑपरेशन मद मर्दन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी थानाधिकारियों एवं जिला स्पेशल टीम को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एएसपी कैलाश दान जुगतावत व सीओ रूप सिंह इंदा के सुपरविजन में एसएचओ अल्ताफ हुसैन व डीएसटी प्रभारी हेड कांस्टेबल भीमराव सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपी गुलाब सिंह राजपूत के पास से 177.43 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply