अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

5 साल में 62 लोगों ने किया Sexually Abused, चौंकाने वाला दावा

On: January 11, 2025 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

केरल में दलित लड़की के साथ 5 साल में 62 लोगों द्वारा Sexually Abused करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब केरल महिला समाक्या सोसाइटी के स्वयंसेवकों ने एक भ्रमण के दौरान एथलीट लड़की से मुलाकात की थी। इसके बाद एथलीट लड़की ने अपनी आपबीती बताई। केरल महिला समाक्या सोसाइटी ने फिर जिला बाल कल्याण समिती को इस मामले की जानकारी दी।
6 लोगों को किया गिरफ्तार
पथानामथिट्टा के पुलिस अधीक्षक वीजी विनोद कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दो पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने एक मामले में 5 लोगों को और दूसरे मामले में एक अकेले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

13 साल की उम्र में हुआ पहली बार Sexually Abused
पथानामथिट्टा सीडब्ल्यूसी के प्रमुख एडवोकेट एन राजीव ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला 15 दिन पहले समिति के सामने आया था। उस दौरान मैंने पीड़िता से कहा था कि वह अपनी मां के साथ समिति के समक्ष पेश हो। इसके बाद उसे काउंसलिंग दी गई और उसने काउंसलिंग के दौरान बताया कि 13 साल की उम्र से उसके साथ यौन शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था। लड़की एक जिला स्तरीय एथलीट है, इसलिए उसने विभिन्न खेल शिविरों में भाग लिया है। हो सकता है कि इस स्थिति में उसके साथ यौन शोषण हुआ हो।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!