अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jaipur हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 18 गंभीर

On: December 24, 2024 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Jaipur में एलपीजी टैंकर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि दो और लोगों ने मंगलवार को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. राकेश जैन ने कहा कि मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है। दो मृतकों की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के नरेश बाबू और नूंह (हरियाणा) के यूसुफ के रूप में हुई है।

 

 

 

 

Jaipur में गैस टैंकर हादसे में शामिल चालक जयवीर को पुलिस के सामने पेश हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच कर रहा विशेष जांच दल (एसआईटी) जयवीर से पूछताछ करेगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला जयवीर हादसे के समय टक्कर से होने वाले नुकसान को भांपते हुए समय रहते ही गैस टैंकर से निकल गया था। एलपीजी से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिससे टैंकर के नोजल टूट गए और उनसे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से लगी भीषण आग ने आसपास के 35 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!