अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi: “अव्वल दर्जे के गद्दार”, अदाणी मामले में सोरोस कनेक्शन का भाजपा का दावा

On: December 6, 2024 12:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिश्वत मामले में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका के अभियोग पर विवाद को लेकर भाजपा ने गुरुवार को Rahul Gandhi पर अपना हमला तेज कर दिया और आरोप लगाया कि पार्टी भारत को अस्थिर करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। पात्रा की प्रतिक्रिया फ्रांसीसी अखबार मीडियापार्ट द्वारा 2 दिसंबर को ‘खोजी पत्रकारिता के दिग्गज और अमेरिकी सरकार के बीच छिपे हुए संबंध’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद आई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोरोस ने ओसीसीआरपी को वित्त पोषित किया। हालाँकि, सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह रिपोर्ट भारत की विकास कहानी पर एक गुप्त हमला है।

 

 

 

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ है कि कुछ ताकतें भारत वर्ष को तोड़ना चाहती हैं। भारत वर्ष की एकता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करना चाहती हैं, वो नहीं चाहती हैं कि भारत आगे बढ़े। 2 दिसंबर को एक फ्रेंच समाचार पत्र मीडियापार्ट द्वारा कुछ गंभीर खुलासा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक त्रिकोणीय गठजोड़ सामने आया है, जिसमें कुछ अमेरिकी एजेंसियों के साथ-साथ जॉर्ज सोरोस और अमेरिका में उनका फाउंडेशन भी शामिल है। इस त्रिकोण का दूसरा शीर्ष एक प्रमुख समाचार पोर्टल, OCCRP है। उधर, अव्वल दर्जे के गद्दार राहुल गांधी इस त्रिकोण के तीसरे कोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!