अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हिंदी विधेयक से सियासी घमासान, विपक्ष बनाम BJP

On: December 5, 2024 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर हिंदी भाषा में ही शीर्षक वाले नए विधेयक लाकर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। इस आरोप का BJP ने खंडन किया और विपक्ष पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि वे औपनिवेशिक मानसिकता से चिपके हुए हैं।
दरअसल, ‘भारतीय वायुयान विधेयक, 2024’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सांसदों ने इसके नाम को लेकर सरकार पर तमाम आरोप लगाए। टीएमसी के सांसद सागरिका घोष ने इस विधेयक के नाम को लेकर आपत्ति जताई और विरोध किया। इसी के साथ डीएमके की कनिमोझी एनवीएन सोमू ने सरकार से इसका नाम बदलने के लिए कहा।
विधयकों के नाम हिंदी में क्यों?
गुरुवार को राज्यसभा में ‘भारतीय वायुयान विधेयक, 2024’ पेश किया गया। ये विधेयक व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने और विमानन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने का प्रयास करता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!