अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Maharashtra में ‘गुलाबी रंग’ की लहर, झारखंड में इंडिया गठबंधन का दबदबा!

On: November 23, 2024 4:15 PM
Follow Us:
Maharashtra
---Advertisement---

Maharashtra और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज तय हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन तो झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे है। महाराष्ट्र की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया, जबकि महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं झारखंड में झामुमो और इंडिया गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 50 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।

 

 

Maharashtra में महायुति गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। लोग यहां ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। बारामती विधानसभा से राकांपा नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसे देखते हुए उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

 

 

वोटों की गिनती के दौरान कोथरुड से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर जश्न मनाया गया। महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं।

 

महाराष्ट्र में एकबार फिर महायुति की सरकार बनने और राकांपा के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने गुलाबी रंग चुना।

 

झारखंड में झामुमो गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद पार्टी कार्यलयों में मिठाइयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!