अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

LIVE Result Maharashtra : शुरुआती रुझानों में महायुति का बढ़त

On: November 23, 2024 10:26 AM
Follow Us:
Maharashtra
---Advertisement---

LIVE Result Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। तय समय सुबह 8 बजे से मतों की गिनती के साथ शुरुआती रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। मुकाबला महायुति और महाविकास गठबंधन के बीच है। 288 विधानसभा सीटों पर कई सीटें ऐसी हैं, जिसे काफी हाई प्रोफाइल हैं। इनमें एकनाथ शिंदे, अजित पवार, आदित्य ठाकरे की विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। बता दें कि पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।

 

 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कोपरी पचपाखड़ी सीट से लगातार आगे चल रहे हैं। उनके सामने उद्धव की शिवसेना से केदार प्रकाश दिघे हैं। शिंदे को 18987 और केदार प्रकाश को 4807 वोट मिले हैं। केदार 14180 वोट से पीछे चल रहे हैं।

 

 

कंकावली विधानसभा सीट पर बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा के नितेश राणे 11887 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं उद्धव की शिवसेना से संदेश भास्कर पारकर पीछे चल रहे हैं। नितेश को 22178 और संदेश पारकर को 10291 वोट मिले हैं।

 

 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की ताजा अपडेट के अनुसार, फडणवीस को 8702 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद राव गुडाढ़े (4673) से 4029 के मार्जिन से आगे हैं।

 

 

बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार आगे चल रहे हैं। हालांकि उनके भतीजे युगेंद्र श्रीनिवास पवार कम ही मार्जिन से पीछे चल रहे हैं। युगेंद्र महज 3700 वोटों से पीछे हैं। अजित पवार को 9391 वोट मिले हैं तो वहीं भतीजे युगेंद्र को 5632 वोट मिले हैं।

 

 

महायुति गठबंधन धीरे-धीरे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। महायुति में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में जा रही हैं। चुनाव आयोग की ताजा अपडेट के अनुसार, बीजेपी 71, शिंदे की शिवसेना 34, अजित पवार 27 सीटें शरद पवार की एनसीपी 19, कांग्रेस 15, उद्धव ठाकरे 15 और अन्य 16 सीटों पर फिलहाल आगे है। अब तक कुल 210 सीटों के रुझान आए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!