अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लिंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से युवक की मौत..दो घायल

On: September 18, 2024 2:19 PM
Follow Us:
Fgfggffgg
---Advertisement---

लिंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से युवक की मौत..दो घायल

आसफपुर।मंदिर पर लिंटर डालते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।मंगलवार को मंदिर पर लिंटर पड़ रहा था।सेवादार के रूप में गांव के कई युवा लिंटर डालने के लिए मंदिर पर पहुंचे । शाम करीब सात बजे अरुण कुमार (16) गांव के ही शिवा और संदीप को सरिया दे रहा था कि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इससे वह तीनों करंट की चपेट में आ गए। अरूण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवा और संदीप गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।समर इंडिया

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply