fbpx

haryana:भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल

haryana कांग्रेस बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से तो नहीं रोक पाई थी, लेकिन उसने भाजपा को बहुमत का आंकड़ा नहीं छूने दिया था। इसके बाद हाल के लोकसभा चुनावों में उसने भाजपा को बराबरी की टक्कर दी। भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल, जबकि कांग्रेस के सामने अपनी खोई ताकत हासिल करने की चुनौती है।

 

Haryana में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

haryana राज्य विधानसभा के एक अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस पहले से ही काफी तैयारी कर चुके हैं।

यही नहीं, लोकसभा चुनावों में भी दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर टसल साफ दिखाई दी। इसमें कांग्रेस भारी पड़ी थी और उसने लोकसभा की दस में से पांच यानी आधी भाजपा से छीन ली थी।

विधानसभा वार आकलन में दोनों दल 44-44 सीटों पर बढ़त पर रहे। साफ है कि मुकाबला बराबरी का है और लगभग सीधा है। हालांकि, बसपा ने इनेलो से गठबंधन किया है और जजपा अपनी दम पर चुनाव मैदान में होगी।

 

 

haryana में जाट और गैर जाट राजनीति काफी हावी रहती है।

राज्य में लंबे समय तक जाट राजनीति का दबदबा रहा, लेकिन दस साल पहले 2014 में भाजपा ने पहली बार राज्य में अपने दम पर बहुमत हासिल करने के बाद गैर जाट मनोहरलाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर नए सामाजिक समीकरणों की राजनीति को शुरू किया।

इसके बाद 2019 में भाजपा ने फिर से मनोहरलाल पर ही दांव लगाया और एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही। चूंकि वह बहुमत से छह सीट दूर रह गई थी, इसलिए गठबंधन सरकार बनानी पड़ी।

 

 

राज्य की क्षेत्रीय ताकत इनेलो के नेता ओम प्रकाश चौटाला के लंबे समय तक जेल में रहने के कारण यह पार्टी बेहद कमजोर हो गई और दो फाड़ भी हुई। ऐसे में बीते चुनाव में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में नई बनी जजपा ने दस सीट हासिल की और भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार में हिस्सेदारी की। हालांकि, एक साल पहले भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया। लोकसभा चुनाव में सभी अलग-अलग लड़े।

हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही रहा, जिसमें कांग्रेस ने अपनी कोई जमीन काफी हद तक हासिल भी की।

haryana भाजपा ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता विरोधी माहौल समाप्त करने की कोशिश की। 2014 और 2019 में हर बार सभी दस-दस सीटें जीतने वाली भाजपा ने आधी सीटें गंवा दी और कांग्रेस शून्य से आधी सीटें हासिल करने में सफल रही। कांग्रेस का वोट भी बढ़ा।

haryana:भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल
haryana:भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल

इस बार haryana भाजपा एक बार फिर अपनी राजनीति के केंद्र में गैर जाट राजनीति को रख रही है। हालांकि, उसने जाट समुदाय को एकतरफा अपने खिलाफ जाने से रोकने के लिए कुछ प्रमुख जाट नेताओं को जोड़ा है। इनमें किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी शामिल है। किरण चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल की बहू हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही भाजपा के लिए मुख्य चुनौती है,

Leave a Comment