अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pushkar Singh Dhami ने इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अनेक उद्यमियों को सम्मानित किया।

On: August 13, 2024 7:55 PM
Follow Us:
Pushkar Singh Dhami ने इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अनेक उद्यमियों को सम्मानित किया।
---Advertisement---
Pushkar Singh Dhami ने राजपुर रोड स्थित होटल में एक चैनल द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अनेक उद्यमियों को सम्मानित किया।

Pushkar Singh Dhami ने आर्थिक जगत से जुडे उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा

देश व राज्य की प्रगति एवं आर्थिक विकास में उद्योग समूहों की बड़ी भूमिका है। उद्योग समूह न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं बल्कि समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में भी औद्योगिक विकास की गौरवशाली परंपरा रही है। जो आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय राज्य को औद्योगिक क्षेत्र में मिले पैकेज के कारण राज्य में कई बड़े उद्योग समूह आये। जिस कारण राज्य के युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान हुए।

Pushkar Singh Dhami ने कहा

हमारे राज्य ने औद्योगिक क्षेत्र में न केवल देश भर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ने पूरे देश और दुनिया में उत्तराखण्ड के प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित किया है। राज्य सरकार उद्योग के क्षेत्र में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है तथा इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
Pushkar Singh Dhami  ने कहा कि हमारा प्रदेश उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट से निवेश प्रोत्साहन और रोजगार सृजन दोनों ही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखण्ड में 03 लाख 56 हजार करोड़ रुपए के एम. ओ. यू. हुए। जिसमें से आज लगभग 77 हजार करोड़ रुपए के ग्राउंडिंग पर भी काम शुरू हो गया है।
इस अवसर पर सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित उद्योग समूह से जुडे उद्यमी उपस्थित थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!