अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वजीरगंज में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाश लूट ले गए दो लाख रुपये…

On: April 10, 2024 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वजीरगंज में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाश लूट ले गए दो लाख रुपये…

वजीरगंज।कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक किसान से दो लाख रुपये लूट लिए और बदायूं की ओर भाग गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

थाना क्षेत्र के गांव नाई निवासी दीपक कुमार पुत्र उमाशंकर मंगलवार दोपहर एसबीआई में दो लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। दीपक के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करते हैं। दोपहर के समय वह अपनी बाइक से रुपये जमा करने कस्बा आए थे। उन्होंने सबसे पहले प्रथमा बैंक में 25 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद बाइक का प्लग डलवाया। फिर वह बाइक लेकर बैंक की ओर चल दिए। रुपये बैग में रखे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरीशंकर की दुकान के सामने पहुंची कि तभी सफेद रंग अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने उनसे बैग लूट लिया और बदायूं की ओर भाग गए।

उन्होंने शोर मचाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने भी अपनी बाइक बदमाशों के पीछे लगा दी। कर्रगांव के कोल्ड स्टोर तक उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह बदमाशों को नहीं पकड़ पाए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में सीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस का दावा है।कि मामला संदिग्ध है।किसी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की अपाचे बाइक दिखाई नहीं दी है और न ही बदमाश दिखाई दिए हैं।सीओ ने बताया कि युवक जिस जगह की घटना बता रहा है।वहां के कैमरों में कोई बदमाश या बाइक दिखाई नहीं दी है। इसकी जांच कराई जा रही है।उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply