अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

House of Himalayas:पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कि

On: March 9, 2024 7:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु Active plan, implementation तथा Strategy के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने

उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 21 उत्पाद तथा द्वितीय चरण में 22 उत्पादों को ग्लोबल बनाने के लिए कार्य किया जायेगा, जिसमें ग्राम्य विकास, वन, कृषि, उद्योग, सहकारिता सहित नीदरलैण्ड बेस्ड कम्पनी वूमन ऑन विग्स का भी सहयोग प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे, उत्पादों की खरीददारी, कहां-कहां पर इनके स्टोर होंगे, इसमें कौन-कौन से पदाधिकारी होंगे आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए इनकी स्वीकृति प्रदान की।

uttrakhand

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि House of Himalayas ब्रांड के अन्तर्गत जो भी उत्पाद रखे जाएं

उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इस ब्राण्ड से आमजन, स्वयं सहायता समूहों आदि को भी जोड़ा जाए तथा जल्द से जल्द इसकी शुरूआत की जाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि गुणवत्ता कण्ट्रोल के लिए एक टीम गठित की जाएगी, जो इस ब्राण्ड के अन्दर आने वाले उत्पादों की निरन्तर मॉनिटरिंग करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने House of Himalayas ब्रांड के अन्तर्गत आने वाले उत्पादों का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चारधाम यात्रा पर CM धामी की बड़ी सख्ती: व्यवस्थाओं की रोजाना समीक्षा के निर्देश; पिछले साल से 15% ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली बर्बरता: विवाहिता को 300 दिन टॉयलेट में रखा कैद, कच्चे चावल और प्याज देकर किया टॉर्चर

UKPSC PCS Result : टॉपर जसमीत और वर्षा की संघर्ष गाथा; जानिए कैसे विपरीत हालातों में बेटियों ने हासिल किया बड़ा मुकाम

हरिद्वार में शर्मनाक करतूत: गंगा घाट पर नहाती युवतियों के वीडियो बनाता रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, फोन से मिले 300 से ज्यादा क्लिप

काशीपुर के जंगलों में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में कोहराम; हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

उत्तराखंड PCS में नैनीताल के लाल का कमाल: 7 असफलताओं के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, पहली बार में ही बने असिस्टेंट कमिश्नर

Leave a Reply