up police छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष किया पेश
up policeहसनपुर नगर में कॉलेज जा रही छात्र के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अपने पुलिस स्टेशन को जानें एक क्लिक पर
Whatsapp Group join |
Please Join Whatsapp Channel |
Please Join Telegram channel |
up policeगुरुवार को नगर निवासी एक छात्रा कॉलेज जा रही थी।
इस दौरान युवक ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुन मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जिसके बाद आरोपी को up police ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
मामले के कोतवाल सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र पुत्र मूलचंद निवासी गांव हरिपुर मिलक थाना एचौड़ा कम्बोह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।