अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद का नाम सम्पूर्ण संसार में रोशन किया-अमन मयंक शर्मा

On: August 3, 2023 5:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद का नाम सम्पूर्ण संसार में रोशन किया-अमन मयंक शर्मा

शकील बदायूँनी की जयंती पर शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव क्लब ने शकील बदायूँनी पार्क पर शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।

बदायूँ गौरव क्लब,शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हिंदुस्तान के प्रख्यात गीतकार शकील बदायूँनी की जयंती  मनाई गई।

बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया

कि संस्था द्वारा सर्वप्रथम जिलाधिकारी बदायूँ  एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बदायूँ को सूचना देकर घण्टाघर स्थित शकील बदायूँनी पार्क से अतिक्रमण हटवाया गया।बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि शकील बदायूँनी पार्क के चारों तरफ अतिक्रमण था फ्लेक्स और आसपास लगे ठेलों ने पार्क को ढक रखा था।

ईओ नगरपालिका बदायूँ ने संस्था की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शकील बदायूँनी पार्क पर उपस्थित अतिक्रमण को हटवाया।

उसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी पार्क की साफ सफाई की।बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा को जल से स्नान करवाया।संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर शकील बदायूँनी को याद किया।

बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी ने पूरी दुनिया मे बदायूँ जनपद का नाम रोशन किया है।शकील बदायूँनी ने अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई एवं पूरे विश्व में अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है।वैशाली फिल्म्स के डायरेक्टर एवं बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना  ने कहा कि शकील बदायूँनी अपने गीतों से हमेशा अमर रहेंगे।

सरकारी रिजल्ट देखे

जब तक दुनिया है तक तब शकील बदायूँनी के लिखे हुए गीत गाये जाएंगे।उन्होंने कहा कि बदायूँ जनपद की पहचान शकील बदायूँनी के नाम से  है।आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक हिलाल बदायूनी  ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार ही जन्म लेती हैं।शकील बदायूँनी ने लगातार 3 वर्ष बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता था।

बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक असरार अहमद बदायूनी ने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार शकील बदायूँनी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रदांजलि दी जा रही है।इस वर्ष भी नवम्बर माह में  शकील बदायूँनी की याद में शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर कुनाल सक्सेना,अच्छन खां,गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त ,नीरज शर्मा, शारिक़,फैज आदि मौजूद रहे।

अमन

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!