अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Crime: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, छेड़खानी के विरोध पर महिला और उसके नाती की हत्या

On: November 24, 2026 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Crime: खुलासा, छेड़खानी के विरोध पर महिला और उसके नाती की हत्या 

दोहरे हत्याकांड का 11 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में महिला और उनके नाती की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।मृतका का एक रिश्तेदार हत्यारोपी निकला।पुलिस के मुताबिक,आरोपी 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा और उनके साथ छेड़खानी करने लगा।विरोध करने पर उसने गला घोंटकर पहले महिला की हत्या कर दी।इसी दौरान शोर सुनकर बाहर सो रहा आठ वर्षीय नाती कमरे में पहुंच गया।उसने घटना देख ली और शोर मचाने लगा। भेद खुलने के डर से आरोपी ने उसका भी गला घोंट दिया।पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के 11 दिन बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने आज मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी। आरोपी का उनका दूर का रिश्तेदार है।इसके चलते उनके घर आना-जाना था।वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। हत्याकांड से एक दिन पहले ही आरोपी दिल्ली से गांव आया था।आरोपी 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा और बदनीयती से उन्हें पकड़ लिया।छेड़खानी करने लगा।नियाज बानो ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने हाथों से उनका गला घोंट दिया।एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि महिला की हत्या करने के दौरान बरामदे में सो रहा उनका नाती जाग गया और कमरे में पहुंच गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने उसका भी मुंह दबाकर गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शवों को चारपाई पर लिटाकर कंबल से ढका और वहां से भाग गया था। 14 नवंबर की सुबह महिला की बेटी चाय लेकर घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला।अंदर मां और बेटे के शव चारपाई पर थे।दोनों के गले पर चोट के निशान थे।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था आरोपी:-एसएसपी की ओर से गठित चार पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाए तो आरोपी रिश्तेदार का नाम सामने आया।आज मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को विजय नगला चौराहे से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और महिला के प्रति आकर्षित था।वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।इसी मंशा से वह रात में उनके घर पहुंचा था।विरोध और शोर मचाने पर बदनामी के डर से उसने महिला और फिर उनके नाती को भी मार डाला।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसको जेल भेज दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment