अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिता पुत्र को हमलावरों ने दिन-दहाड़े दौड़ा कर पीटा तथा जानलेवा हमला करके किया घायल

On: November 19, 2026 5:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिता पुत्र को हमलावरों ने दिन-दहाड़े दौड़ा कर पीटा तथा जानलेवा हमला करके किया घायल

मामले की 8 दिन बाद सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान के ग्राम शिकारपुर निवासी 11 नवंबर को 11:00 बजे के लगभग उसके पिता वीरेश पाल पुत्र उल्फत तथा छोटा भाई सोमवीर पुत्र वीरेश पाल ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में जा रहे थे इसी बीच गांव के ही विजयपाल भरे पुत्रगण गुलाबी कालीचरन विजेंदर वीरेश पुत्रगण विजयपाल नीरज पुत्र प्रेम सिंह विपिन पुत्र रामवीर ने एकराय होकर लाठी डंडे एवं घातक असलहों के बल पर दोनों को घेर लिया तथा पुरानी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया।
गंभीर रूप से घायल वीरेश पाल तथा सोमवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार वास्ते ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मुनीष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी का मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment