Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड, अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग
नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी
बदायूं। जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में दोहरे हत्याकांड के बाद हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली।टीम का खोजी कुत्ता महिला के घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर एक रास्ते से निकलकर खेत के पास बने तिराहे पर जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।डॉग स्क्वाड की इस गतिविधि को जांच का हिस्सा मानकर उसकी रिपोर्ट जांच डायरी में शामिल की गई है।
अकड़ा हुआ था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग:-ग्रामीणों के मुताबिक, जब दोनों के शव देखे गए तो नियाज बानो का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम अफनान के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि वारदात शनिवार सुबह करीब 9 बजे शव मिलने से करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। एक युवक ने वहां पर बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा, तो दोनों के शरीर ठंडे थे। इससे आंशका है कि दोनों की रात में हत्या की गई।नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी:-अफनान की मां हिना ने बताया कि अफनान अपनी नानी नियाज बानो से काफी लगाव रखता था। वह अक्सर उनके पास आकर रहता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद नानी के घर सोने की जिद कर उनके साथ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि नानी के पास सोने की उसकी यही जिद उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले अफनान के पिता आरिफ ने बताया कि चार बच्चों में अफनान दूसरे नंबर का और इकलौता बेटा था। उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम शफिया, तीसरे नंबर की बेटी राविया और सबसे छोटी अक्षा है।एसएसपी बोलीं-कुंडल लूट की बात संदिग्ध, महिला के कानों में नहीं दिखे छेद:-एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कुंडल लूट की बात संदिग्ध है। महिला नियाज बानो के कानों में कुंडल पहनने के छेद नहीं थे।न ही जांच में ऐसा लगा कि कानों के कुंडल निकाले गए हैं।ऐसे में नियाज बानो की बेटी द्वारा कुंडल लूट ले जाने की बात की जांच की जा रही है।कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।करीबी व्यक्ति पर ज्यादा शक है।पूरे घर में किसी चीज को नहीं छुआ गया है।पुलिस कॉल डिटेल और सीडीआर की भी करा रही जांच:-महिला के घर उसका और उसके धेवते के शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया।जांच में पुलिस महिला के करीबियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।कॉल डिटेल और सीडीआर से निकले साक्ष्य को पुलिस अपनी जांच में शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:-डीआईजी मुनिराज जी ने शनिवार की शाम एसपी सिटी व सीओ के साथ दोहरे हत्याकांड पर जाकर निरीक्षण किया और अफसरों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में चार टीमें जुटी हुई हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी