Sahaswan News: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का रवाना, लोगों ने फूल मालाओं से किया विदा
सहसवान। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां आज (रविवार) को अपनी वाल्दा मां शमा अली व छोटे भाई हैदर अली के साथ उमरा के लिए सऊदी अरब के मुकद्दस मुकाम मक्का मदीना के लिए रवाना हुए।
रवाना होने से पहले क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और मुबारकबाद दी।लोगों ने उनकी सलामती, सफर की आसानी और उमरा की कबूलियत के लिए दिल से दुआएं कीं।बाबर मियां मक्का मदीना पहुंचकर उमरा करेंगे।उमरा के तमाम अरकान अदा करने के बाद वे अपने वतन हिंदुस्तान वापसी करेंगे।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बाबर मियां का ये सफर पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और फख्र की बात है। लोगों ने उनके लिए नेक तमन्नाओं का इजहार किया।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

