Accident News: बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एआरटीओ चौराहे के पास आज बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चला रहे भगवानदास (42 वर्षीय) और उनके 14 वर्षीय बेटे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता-पुत्र के ऊपर से गुजरा पहिया:-ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर शेखूपुर चौकी पर खड़ा करा दिया है।सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
