Dataganj News: बदायूं के दातागंज में एक साथ चार बच्चों का जन्म, तीन जीवित, एक की गर्भ में मौत
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी राजमिस्त्री रामबाबू की पत्नी एकता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।वहां चिकित्सकों ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं।इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।कुछ समय बाद प्रसव पीड़ा बढ़ने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया।इस दौरान एक बच्ची की गर्भ में ही मौत हो गई,जबकि तीन बच्चों का जन्म हुआ।फिलहाल तीनों नवजातों का जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में इलाज चल रहा है।यहां मौजूद डाक्टर के मुताबिक नवजातों को सतत निगरानी में रखा गया है।
अल्ट्रासाउंड में चला चार बच्चों का पता एकता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में चार बच्चे होने की जानकारी मिली।यह सुनकर परिजन भी चौंक गए।एक बेटा और दो बेटियां जीवितऑपरेशन के बाद एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ। एक बच्ची की गर्भ में ही मौत हो गई। तीनों नवजातों को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

