अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: सक्रिय हुआ मिलावटखोरों का नेटवर्क: सहसवान में संदिग्ध मिठाइयों की दुकानें, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल

On: November 1, 2026 12:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Sahaswan News: सक्रिय हुआ मिलावटखोरों का नेटवर्क: सहसवान में संदिग्ध मिठाइयों की दुकानें, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल
सहसवान। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही तहसील सहसवान और आसपास के इलाकों में मिलावटखोरों का सिंडिकेट एक बार फिर सक्रिय हो गया है।कस्बे से लेकर ग्रामीण बाजारों तक में धड़ल्ले से सफेद जहर यानी सिंथेटिक खोया,पनीर और कैमिकल युक्त रंगीन मिठाइयों की दुकानें सज चुकी हैं।चौंकाने वाली बात यह है कि त्योहार सिर पर है,लेकिन खाद्य विभाग ने अब तक सहसवान में कोई बड़ी छापेमारी नहीं की है ।प्रशासन की इस सुस्ती को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।
त्योहार पर सेहत से खिलवाड़:-स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहसवान कस्बे के मुख्य बाजारों और चौराहों पर नकली मावे (खोए) से बनी मिठाइयां भारी मात्रा में डंप की जा रही हैं।बाहर से आने वाले सस्ते और घटिया स्तर के खोए का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है।चांदी के वर्क के नाम पर एल्युमिनियम की परत और मिठाइयों को चमकदार बनाने के लिए खतरनाक कपड़ों वाले रंगों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है,जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर वार कर रहा है।
कार्रवाई न होने से मिलावटखोर बेखौफ:-आमतौर पर त्योहारों से हफ़्तों पहले खाद्य विभाग की टीमें सक्रिय हो जाती हैं,लेकिन इस बार सहसवान में सन्नाटा पसरा हुआ है।दुकानदारों के खिलाफ कोई जांच या सैंपलिंग न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।बिना किसी डर के घटिया और मिलावटी सामान महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल नहीं लिए गए,तो इस दीपावली पर्व पर  सैकड़ों परिवार बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
जनता की मांग: तुरंत हो ताबड़तोड़ छापेमारी:-सहसवान के जागरूक नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि कागजी कोरम पूरा करने के बजाय तुरंत धरातल पर उतरकर दुकानदारों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए ।गोदामों और संदिग्ध डेयरी संचालकों पर बिना देरी किए छापेमारी हो,ताकि मिलावट के इस काले कारोबार पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे

 Sahaswan News: उ0प्र ग्राम रोजगार सेवक संघ ने चार माह के बकाया वेतन भुगतान दिलाए जाने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sahaswan News: सहसवान वन विभाग रेंज के दरोगा जितेंद्र सिंह उपवन क्षेत्राधिकार बने

Dehgwan News: निशु क्लिनिक उस्मानपुर प्रबंधक के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

Tigri Ganga Mela 2026:तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

Leave a Reply