अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: जकूपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन घायल

On: October 30, 2026 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: जकूपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन घायल

भूमि विवाद को लेकर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम जकूपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

प्रथम पक्ष के ग्राम ज़खुपुर निवासी सुमन पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका जेठ वीरपाल बैंक किस्त के पैसे जमा करने के लिए घर आया था।इसी दौरान गांव का सतीश पुत्र सत्यपाल वीडियो बनाने लगा।सुमन के अनुसार,जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सतीश गाली-गलौज करने लगा।आरोप है कि इसके बाद सतीश पुत्र सत्यपाल, पिंटू पुत्र सत्यपाल,सत्यपाल सहित रीना पत्नी सुभाष,बबली, कुमकुम और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व घातक हथियारों से हमला कर परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया

वहीं दूसरे पक्ष के सतीश पुत्र सत्य पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एक भूमि का बैनामा कराया था।आरोप है कि संबंधित बैनामा बालों ने उस भूमि का बैनामा दूसरे लोगों के नाम कर दिया,जिसका उसने विरोध किया। सतीश के अनुसार, इसी बात को लेकर राजेश पुत्र बहूरी,अमर सिंह,अनार सिंह पुत्र बहूरी,अजब सिंह पुत्र बहूरी और सुमन पत्नी अमर सिंह ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि इस घटना में वह और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।मामले की जांच की जा रही है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment