देहरादून। उत्तराखंड में 28 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी, हालांकि सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। 29 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में हल्की बारिश की संभावना है।
3,500 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है, और कुमाऊं में 3,300 मीटर से ऊपर हल्की-मध्यम बारिश/बर्फबारी संभव है। पहाड़ों की यात्रा करने वालों को मौसम का अपडेट लेकर ही निकलने की सलाह है।
यह भी पढ़ें: गैरसैंण सत्र का दूसरा दिन: बजट पारित कराने की चुनौती | यूपी में अर्नब का असर: 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

