अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: सोशल मीडिया पर ओवरलोडिंग का स्टेटस पड़ा भारी, एआरटीओ ने ठोका ₹1.08 लाख का चालान

On: October 23, 2026 10:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: सोशल मीडिया पर ओवरलोडिंग का स्टेटस पड़ा भारी, एआरटीओ ने ठोका ₹1.08 लाख का चालान

बदायूं।जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई के बीच एक मामला सामने आया, जिसमें वाहन स्वामी द्वारा धर्म कांटे की पर्ची के माध्यम से ओवरलोड वाहन के संबंध में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया गया Iप्रकरण संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,08,000 रूपये का चालान किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल लादकर वाहन संचालित करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुँच सकता है।
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही माल लादें तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
परिवहन विभाग का संदेश:ओवरलोडिंग से बचें, सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएँ और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें Iरिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply