Sahaswan News: सहसवान में अवैध अस्पतालों पर जॉइंट मजिस्ट्रेट की नेतृत्व में टीम का छापा, दो अस्पताल सील, तीन को नोटिस
सहसवान।सहसवान क्षेत्र में बिना वैध पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के खिलाफ आज गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित टीम (प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग) ने बड़ी कार्रवाई की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा (एसडीएम) सहसवान, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह(सीओ) सहसवान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने 5 अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। इस संयुक्त टीम में स्वास्थ्य विभाग की।
छापेमारी के दौरान मानक विहीन और अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर टीम ने स्टार हेल्थ हॉस्पीटल (अकबराबाद चौराहा) और ‘भारत हॉस्पीटल (हरदत्तपुर रोड) को मौके पर ही सील कर दिया।इसके अलावा ‘लाइफ केयर हॉस्पीटल सेंटर और ‘बालाजी क्लीनिक’ को नोटिस जारी किए गए हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रशांत त्यागी ने बताया कि जिन केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है,उन्हें अपना पक्ष और वैध कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इनके द्वारा वैध अभिलेख पेश नहीं किए जाते हैं,तो इन सभी के विरुद्ध क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।इस संयुक्त टीम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अशफाक अली (एनएमएस),दीपक शंखधार (नेत्र परीक्षण अधिकारी) और सलीम भी मौजूद रहे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 



