Budaun News: जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
बदायूं। जनपद में अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना जरीफनगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वार्ड नंबर 07, दहगवां के निवासी अवधेश (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजाराम को गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170,126 और 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया।जहाँ उसे जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार,कांस्टेबल गौरव कुमार, रजत यादव शामिल रहे।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

