चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (18 अक्टूबर 2026) को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ₹96 करोड़ से ज्यादा की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित सर्किट हाउस का भी उद्घाटन किया।
बनबसा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा
बनबसा में सीएम धामी ने बैडमिंटन कोर्ट का शिलान्यास किया और होनहार खिलाड़ियों को खेल किट व पुरस्कार वितरित किए। साधना और जतिन चंद को सम्मानित किया गया। ₹1.50 करोड़ की CSR फंडिंग से इनडोर बैडमिंटन हॉल बनेगा, जिससे सीमांत क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतर सुविधा मिलेगी।
लोहाघाट में ₹256 करोड़ का महिला खेल महाविद्यालय
लोहाघाट में ₹256.97 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला खेल महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। सीएम ने तीन NHPC टाटा योद्धा फॉरेस्ट व्हीकल्स को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ड्रग माफिया पर जीरो टॉलरेंस
जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ड्रग माफिया को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: योगी के वीडियो ने बदल दी जिंदगी और उत्तराखंड में दशहरे पर मौसम

