अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फिर बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ इन शहरों में होगी बारिश

On: October 15, 2026 2:01 PM
Follow Us:
Weather Update
---Advertisement---

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है। आकाश में काले बादल छाए हुए हैं और आज रात तक झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आज मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

 

दिल्ली-NCR में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने के आसार

दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान जताया है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर और शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। रात में भी बारिश या आंधी-तूफान का एक और दौर आ सकता है। कुछ जगहों पर 60 किमी की स्पीड से आंधी चल सकती है। कई जगहों पर आज ओले गिरने के आसार हैं।

दरअसल, उत्तरी भारत में एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में व्यापक बारिश, तेज़ आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। दिल्ली में भी इसी के असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जिसके साथ गरज-चमक या बिजली कड़कने की भी संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

दिल्ली में प्रदूषण का क्या है हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में दिल्ली में दिवाली से पहले धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply