अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun Crime: लज्जावती हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज सहित चारों गिरफ्तार, कार बरामद

On: October 15, 2026 1:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun Crime: लज्जावती हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज सहित चारों गिरफ्तार, कार बरामद

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई गांव में लज्जावती हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी अनुज समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हुंडई आई-10 कार भी बरामद की है। पुलिस ने कौल्हाई निवासी अनुज और जतन उर्फ दिन्ना के अलावा उझानी थाना क्षेत्र के जुनईया गांव निवासी अंकित और सतेंद्र सिंह को खितौरा से रफीनगर तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में चार अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे राजेंद्र पाल परचून की दुकान पर बैठे थे।इसी दौरान आरोपी अनुज,अनुज का बड़ा भाई जतन,हिमांशु और अंकित व सतेंद्र दुकान पर सिगरेट लेने आए थे।सिगरेट के रुपये देने के बाद दुकानदार के गल्ले से 50 हजार रुपये छीन लिए थे।इसके बाद दुकानदार राजेंद्र और आरोपियों में झगड़ा होने लगा।सभी ने मिलकर राजेंद्र की पिटाई की।राजेंद्र के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पीछे घर से मां लज्जावती बेटे को बचाने आई थी।जिसके बाद आरोपियों ने महिला को धक्का देकर उसके ऊपर से कार चढ़ा दी थी।इससे लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई थी।आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।बुधवार को चारों आरोपियों को घटना में प्रयोग की गई कार के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।-डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण रिपोर्ट- रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply