Amroha News : अमरोहा,आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली / रिटर्निंग ऑफिसर, बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र श्री शम्भु कुमार ने एतद्द्वारा सूचना देते हुए बताया कि बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के सदस्य का निर्वाचन होना है।
नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या अपर आयुक्त (प्रशासन), बरेली मण्डल, बरेली अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा 06 अक्टूबर 2026 से अपश्चात् (लोक अवकाश के दिनों को छोड़कर) किसी भी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच आयुक्त न्यायालय कक्ष, बरेली में परिदत्त किये जा सकेंगे।
नामनिर्देशन-पत्र के प्ररूप पूर्वोक्त स्थान एवं समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे।
नामनिर्देशन-पत्रों की संवीक्षा आयुक्त न्यायालय कक्ष, बरेली में 07 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे की जायेगी।
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी द्वारा अथवा उसके किसी प्रस्तावक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा (जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) उपर्युक्त अधिकारियों में से किसी को उनके कार्यालय में 09 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।
यदि निर्वाचन लड़ा जाता है तो मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे के बीच होगा।

