अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad News : EVM वेयरहाउस का SM ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

On: September 28, 2026 1:02 PM
Follow Us:
Moradabad News
---Advertisement---
Moradabad News :मुरादाबाद। सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा वेयरहाउस में की गई अन्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईवीएम और वीवीपैट के रखरखाव तथा रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वेयरहाउस में निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने जिलाधिकारी को ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी दी। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply