अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अभिगांव में 20 गायों की मौत से हड़कंप, एनजीओ संचालक पर एफआईआर दर्ज

On: September 28, 2026 11:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अभिगांव में 20 गायों की मौत से हड़कंप, एनजीओ संचालक पर एफआईआर दर्ज

बदायूं।अभिगांव गोशाला में 20 गायों की मौत के बाद प्रशासन ने एनजीओ संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।वहीं जिलेभर की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की जांच कराने का फैसला लिया है।डीएम अवनीश राय ने बताया कि जिले की करीब 300 गोशालाओं की स्थिति की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।खासतौर पर एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं का विशेष ऑडिट कराया जाएगा।जांच में गोवंश की संख्या के साथ चारा-पानी,उपचार देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं को देखा जाएगा।खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि म्याऊं क्षेत्र की अभिगांव स्थित गोशाला में एसडीएम और सीओ की जांच में 20 गोवंशों की मौत की पुष्टि हुई है। 10 गोवंशों बीमार हैं,जिनका उपचार कराया जा रहा है।कुछ गोवंशों को दूसरी गोशाला में शिफ्ट किया गया है।पूरे प्रकरण में एनजीओ की घोर लापरवाही सामने आई है।एनजीओ संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।इसके बाद प्रशासन ने सभी गोशालाओं की व्यवस्थाओं की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है।एनजीओ की गोशालाओं पर विशेष नजर सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता वाली कमेटी सभी गोशालाओं की स्थिति की जांच करेगी।एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं में विशेष ऑडिट कराया जाएगा।इसका उद्देश्य व्यवस्थाओं में खामियों और लापरवाही को सामने लाना है,ताकि जिम्मेदार एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply