अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम, वारदातों से जनता में खौफ

On: September 28, 2026 11:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम, वारदातों से जनता में खौफ

सिपाही को कुचलने का प्रयास,धाराएं हल्की करने का आरोप

दिन-दहाड़े एसबीआई बैंक के एटीएम में तोड़फोड़

सहसवान।कोतवाली क्षेत्र में हुई दो घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।पशु बाजार में सिपाही को डीसीएम से कुचलने की कोशिश और एसबीआई एटीएम तोड़कर कैश निकालने के प्रयास के मामलों में पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।दोनों मामलों की धाराओं को लेकर भी सवाल हैं।पशु बाजार में सिपाही को कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने डीसीएम बरामद कर ली,लेकिन चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।आरोप है कि सिपाही को जान से मारने की नीयत से डीसीएम चलाई गई थी।इसके बावजूद पुलिस ने चालक की लापरवाही से वाहन चलाने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है।वाहन बरामद होने के बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।एसबीआई के एटीएम में भी एक व्यक्ति ने घुसकर मशीन तोड़ने और कैश निकालने का प्रयास किया था।आरोपी ने घटना के दौरान वहां लगे कैमरों को भी तोड़ दिया।मामले में पुलिस ने लूट के इरादे से एटीएम तोड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में कार्रवाई की।घटना के बाद से आरोपी का भी पता नहीं चल सका है।इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।दोनों घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और मुकदमे में लगाई गई धाराओं को लेकर चर्चा है।पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply