अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ICC रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

On: September 23, 2026 7:31 PM
Follow Us:
IPL
---Advertisement---

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 23 सितंबर को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में ईशान किशन का टी-20 बैटिंग में जलवा बरकरार है. वह नंबर-1 पर कायम हैं. इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी नंबर-2 पर बने हुए हैं. भारत ने अपना पिछला टी-20 मैच जापान के खिलाफ खेला था. इस मैच के बाद 3 भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है. इनमें 2 गेंदबाज और 1 बल्लेबाज का नाम शामिल है.

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को नुकसान हुआ है. वरुण चोट की वजह से एशियन गेम्स 2026 और जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले बाहर हो गए थे. अब वह टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में 2 पायदान नीचे हो गए हैं. वह पांचवें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वह 671 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर खिसक गए हैं.

इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी 4 पायदान का नुकसान हुआ है. वह 14वें स्थान से 18वें स्थान पर खिसक गए हैं. उनके पास 636 पॉइंट हैं. अर्शदीप सिंह ने जापान के खिलाफ एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की. अगर वह इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें शायद नुकसान नहीं उठाना पड़ता. वहीं, टी-20 बैटिंग रैंकिंग में भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है. तिलक आठवें स्थान से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. उनके पास 726 रेटिंग पॉइंट हैं.

अक्षर ने मारी लंबी छलांग
टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में अक्षर पटेल को जबरदस्त फायदा हुआ है. उन्होंने 12 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. वह अब 27वें स्थान से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अक्षर के पास फिलहाल 639 पॉइंट हैं. अक्षर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 3 मैच 4 विकेट लिए थे. इन तीनों ही मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की थी. जापान के खिलाफ भी अक्षर ने शानदार गेंदबाजी की थी और 2 ओवर में केवल 7 रन खर्च किए थे. इस वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ.

आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग पर नजर डालें तो टॉप-5 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है. नंबर 1 पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं. दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा, चौथे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल रशीद और पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन एलिस बने हुए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत ने जीते दो और मेडल, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने किया कमाल

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

2026 Asian Games:एशियाई खेल 2026 के लिए झारखंड के रोवर जसविंदर सिंह का चयन, भारत की ओर से रोइंग स्पर्धा में लेंगे हिस्सा

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिवार की फिर बढ़ीं मुश्किलें:  मोहम्मद कैफ पर ‘शादी का झांसा’ देने का केस दर्ज

क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नहीं है रोहित-विराट की जरूरत? शिखर धवन दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल 159 रन बनाते ही बन जाएंगे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Leave a Reply