अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चालक की लापरवाही से दो बसों के बीच में फंसा साइकिल सवार, क्षतिग्रस्त हुई साईकिल 

On: September 21, 2026 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चालक की लापरवाही से दो बसों के बीच में फंसा साइकिल सवार, क्षतिग्रस्त हुई साईकिल 

बदायूं। स्थानीय रोडवेज बस अड्डे पर चालकों की मनमानी और लापरवाही बढ़ती जा रही है।रविवार सुबह एक बस चालक की घोर लापरवाही से साइकिल सवार प्रमोद (50) के प्राण संकट में पड़ गए।चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली तो दोनों बसों के बीच में साइकिल सवार प्रमोद आ गए। रगड़ने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।वह चीखे तो अन्य लोगों ने भी उन्हें देखकर शोर मचाया।हल्ला मचने पर चालक ने बस रोकी और किसी तरह पीछे की।इसके बाद डरे सहमे शहर के मथुरिया चौराहे के पास रहने वाले प्रमोद को बाहर निकाला गया।उन्हें पास के एक होटल में बैठाया गया।घटना के बाद वे बेसुध नजर आए।

हादसे में प्रमोद की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।वह दुकानों पर थैली बेचकर गुजारा करते हैं।इस दौरान कुछ लोगों ने रुपये एकत्र कर उन्हें साइकिल सही कराने के लिए दिए।घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। प्रमोद ने कोई कार्रवाई नहीं कराई,इसलिए पुलिस ने चालक से पूछताछ तक नहीं की।
दो बसों के बीच साइकिल सवार के फंसने की बात की जानकारी कराई है।सुबह के समय मौजूद चालकों से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-राजेश पाठक, एआरएम बदायूं डिपो, रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply