अमरोहा : थाना हसनपुर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने तथा थाना क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत निरीक्षक श्री राजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना हसनपुर द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरते जाने पर जनहित में तात्कालिक प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपद में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यकतानुसार निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

