अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भय दिखाकर आत्महत्या को विवश करने वाले किसी भी अभियुक्त की 28 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

On: September 17, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भय दिखाकर आत्महत्या को विवश करने वाले किसी भी अभियुक्त की 28 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

मृतक के परिजनों में आक्रोश, तथा असुरक्षा की भावना उत्पन्न

अभियुक्तों द्वारा दी गई धमकी के कारण रात को परिजन जागकर कर रहे हैं अपनी सुरक्षा

सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्हदादपुर धोबई में 21 अगस्त को ग्राम के ही आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों द्वारा घेर कर प्रताड़ित किया जिससे ज्ञानचंद 23 वर्ष ने बड़ेरे में लटककर आत्महत्या कर ली जब हत्या अभियुक्तों को पूर्ण रूप से संतुष्टि हो गई की ज्ञान चंद्र की मौत हो गई तो वह असलहे लहराते हुए भाग गए कि हमारा काम हो गया।मृतक के भाई ओमेंद्र सिंह ने सात आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 429 धारा 108 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मृतक ज्ञान चंद्र के शव का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
ज्ञात रहे ग्राम अल्हदादपुर धोबई में ग्राम के ही नरेश पुत्र प्रेम सिंह का आरोप था की ग्राम के ही ज्ञानचंद्र ने उसकी पत्नी को घर से निकलवाया है जबकि ज्ञानचंद्र ग्राम में ही मौजूद था और उसने स्पष्ट रूप से कहा कि मेरा कोई भी हाथ नहीं है मुझे नरेश की पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है परंतु उसके बावजूद भी नरेश इत्यादि उससे रंजिश करने लगे तथा उसकी घेराबंदी करने लगे।
मृतक ज्ञानचंद के भाई ओमेंद्र सिंह ने थाना कोतवाली में अपने भाई ज्ञानचंद को आत्महत्या करने के लिए भयभीत कर विवश करने वाले आरोपी नरेश,रामबाबू ,प्रमोद,रामस्वरूप उर्फ नन्हे पुत्रगण प्रेम सिंह,रूम सिंह तालेवार पुत्रगण ओमप्रकाश संजू पुत्र लालाराम सहित 7 लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में आपका संख्या 429 धारा 108 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस महानिदेशक को प्रेषित पत्र में घटना के बाद ही ओमेंद्र सिंह ने बताया उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी हत्या अभियुक्त खुलेआम गांव में घूम रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि जब तक एक दो लोगों को और नहीं मार देंगे तब तक जेल में नहीं जाएंगे हत्या अभियुक्तों द्वारा दी गई धमकी के कारण मृतक ज्ञान चंद्र के परिजन भयभीत हो गए हैं तथा रात को जगा कर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं क्योंकि घटना के 28 दिन बाद भी पुलिस ने किसी भी नामजद हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि हत्या अभियुक्त खुलेआम असलेह लेकर बेखौफ होकर घूम रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि जब तक एक दो लोगों की और हत्या नहीं कर देंगे तब तक जेल में नहीं जाएंगे हमने सहसवान थाना कोतवाली पुलिस को खरीद लिया है यही कारण है कि आज तक थाना कोतवाली पुलिस हमारे दरवाजे तक नहीं पहुंची है अगर हमने पुलिस को नहीं खरीदा होता तो अब तक पुलिस हमें गिरफ्तार कर लेती।
भयभीत ओमेंद्र सिंह के परिजनों ने अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा का बंदोबस्त कराए जाने की मांग करते हुए हत्या अभियुक्त तुमको तत्काल गिरफ्तार की जाने की मांग की है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply