अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल  

On: September 17, 2026 6:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल  

बदायूं।जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। एक इंस्पेक्टर और 30 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।कई दरोगाओं को चौकी प्रभारी बनाया गया है,जबकि कुछ से चौकी का प्रभार लेकर नई जिम्मेदारी दी गई है।कांवड़ यात्रा में लापरवाही पर एक दरोगा को हटाया गया है।उघैती थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को दातागंज कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है।पुलिस लाइन के दरोगा रिंकू सिंह को जरीफनगर की बस्तोई सीकरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।चार दिन पहले यहां तैनात मनीष भारद्वाज को एनडीपीएस एक्ट में फर्जी बरामदगी दिखाने के मामले में निलंबित किया गया था।

अलापुर की ककराला चौकी पर तैनात गौरव कुमार को इस्लामनगर की कस्बा चौकी और बीआईपी सेल के राजू राणा को ककराला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अनंत अमौरिया को जवाहरपुरी चौकी से हटाकर कादरचौक थाने भेजा गया है।रोडवेज चौकी पर तैनात आकाश कुमार को जवाहरपुरी चौकी का प्रभार दिया गया है। जरीफनगर की नाधा चौकी प्रभारी प्रदीप को रोडवेज चौकी की जिम्मेदारी मिली है।योगराज सिंह को नवादा चौकी से हटाकर नाधा चौकी और राकेश कुमार वर्मा को कादरचौक से हटाकर नवादा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।भूपेंद्र सिंह को नरैनी से हटाकर शेखूपुर चौकी और अशोक कुमार वर्मा को नरैनी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।इस्लामनगर की नूरपुर पिनौनी चौकी प्रभारी संजीव कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर उनकी जगह गौतम पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। विशेष जांच प्रकोष्ठ के गौरव तेवतिया को बिनावर, अवधेश पाराशर को आईटीसी बदायूं, विक्रांत कुमार को उझानी,संजय कुमार सिरोही को सहसवान,किशवीर वीर सिंह को सहसवान,मनोज कुमार को फैजगंज बेहटा, अखिलेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा, योगेश कुमार को सदर कोतवाली और युवारतन सिंह को मूसाझाग भेजा गया है।बलवीर सिंह को कादरचौक, अनेक कुमार को उसावां, अरविंद कुमार को फैजगंज बेहटा, सौदान सिंह को उघैती, लक्ष्मण सिंह और लीला सिंह गोला को सिविल लाइंस, कमरुद्दीन खान को मुजरिया, सतवीर सिंह को दातागंज और महिला दरोगा रितु रानी को बिनावर भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply