अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार स्विफ्ट, तीन युवकों की मौत

On: September 15, 2026 11:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में 15 सितंबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को जिदंगीभर का गम दे दिया। जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी फूलपुर से सरायमीर की तरफ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और राजभर पंडाल में भी शामिल हुए थे। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे उनकी कार जगदीशपुर के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक संभाल पाता, इससे पहले ही कार सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी और पलट गई।

2 लोगों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सत्यम मोदनवाल (20), पुत्र रामवेश और निखिल गुप्ता (17), पुत्र रामफेर गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों के शव कार में फंसे होने की भी सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19), पुत्र अनिल सोनकर को इलाज के लिए फूलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भी काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।सूचना मिलते ही फूलपुर के CO किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP News : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री का अंदाज चर्चा में, स्कूटर से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया

UP News : संभल में एक्सल टूटने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 महिलाओं की मौत, 15 घायल

मुरादाबाद में धूमधाम से निकली श्री गणेश महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

भाई ने सगी माता एवं बहनोई पर 16 वर्षीय नाबालिक बहन को किसी से शादी करने के बहाने गायब करने का लगाया आरोप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर चिकित्सक डॉ अब्दुल हकीम की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बदायूं: गौशालाओं की दुर्दशा पर पशु प्रेमी ने मांगी गोवंशों के लिए ‘दयामृत्यु’ बरेली अपर निदेशक ने सीवीओ से 3 दिन में मांगा जवाब

Leave a Reply