अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बड़ी खबर:  थाने से भागा हत्या की कोशिश का आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

On: September 10, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बड़ी खबर:  थाने से भागा हत्या की कोशिश का आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बदायूं। सिविल लाइंस थाने से सोमवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या की कोशिश का आरोपी 25 हजार का इनामी सुरजन सिंह यादव बृहस्पतिवार को शेखूपुर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर हत्या की कोशिश,मारपीट,धमकी और अन्य धाराओं में छह मामले दर्ज हैं।

सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी सुरजन सिंह यादव काफी समय से फरार चल रहा था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था।पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही थी।इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।थाने से आरोपी के फरार होने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक सचिन यादव,आरक्षी सतेंद्र कुमार और सनी वर्मा को निलंबित कर दिया था।

एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार रुपये का इनाम:-मंगलवार को एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी में दबिश दे रही थी।आज बृहस्पतिवार को पुलिस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरोजपुर इकलहरी निवासी आरोपी सुरजन सिंह यादव को शेखूपुर रेलवे लाइन के पास से तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।सीओ सिटी एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी को दोपहर में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply