अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ठगो ने पशुओं को चारा लेने गई वृद्धा के सोने के कुंडल उतरवाए

On: September 8, 2026 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ठगो ने पशुओं को चारा लेने गई वृद्धा के सोने के कुंडल उतरवाए

दिन-दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पनपी

पीड़िता के पुत्र ने अज्ञात ठगो के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम नसरोल निवासी वीरेश कुमार पुत्र ओंकार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसकी वृद्ध मां कटोरी देवी उसके साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी एक खेत में मेरी माँ चारा निकल रही थी दूसरे खेत में मैं चारा निकल रहा था इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे जिन्होंने उसकी माँ से सोने के गंदे कुंडल बताकर साफ करने का लालच दिया वृद्धा उपरोक्त युवकों की मीठी जाल के बातों में फंस गई तथा उसने तत्काल उपरोक्त लोगों को अपने सोने के कुंडल साफ करने के लिए दे दिए।

जैसे ही महिला अपने काम में लगी तीनों युवक बाइक पर बैठकर रफू-चक्कर हो गए।वृद्धा को जब कुंडल का होश आया तब तक उपरोक्त ठग भाग चुके थे।उसने मामले की जानकारी तत्काल अपने पुत्र वीरेश कुमार को दी।वृद्धा को एहसास हुआ कि उपरोक्त लोगों ने उसे झांसा देकर ठग लिया।
दिन-दहाड़े हुई ठगी की घटना से क्षेत्र वासियों में आक्रोश की भावना पनप रही है।वीरेश कुमार के प्रार्थना पत्र पर थाना इस्लामनगर पुलिस ने अपराध संख्या 246 धारा 318, 14 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply