अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

समरसेबल को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से किया हमला 

On: September 6, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

(हसनपुर) अमरोहा:- नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा में समरसेबल को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घायल वसीम की मां छोटी उर्फ अमीर जहां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका और उनके देवर नौशाद पुत्र सुभान अंसारी का समरसेबल साझे का है। आरोप है कि नौशाद ने 5 सितंबर को समरसेबल का पाइप तोड़ दिया था। इसी बात को लेकर वसीम और नौशाद के बीच बहस हो गई थी। वसीम ने नौशाद से समरसेबल ठीक करने के लिए कहा था।जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे नौशाद हाथ में चाकू लेकर आया और वसीम के साथ गाली-गलौज करने लगा।

वसीम के विरोध करने पर नौशाद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घायल वसीम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी नौशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply