अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News -पति के साथ दिखी लड़की तो पत्नी का चढ़ गया पारा, दी ऐसी सजा

On: September 5, 2026 11:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

झांसी में पति को दूसरी लड़की के साथ देख पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बस स्टैंड पर पति और लड़की को एक साथ देखकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई पत्नी ने लड़की को पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई भी शुरू कर दी। इस दौरान पति मौका देखकर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

झांसी के मऊरानीपुर बस स्टैंड का है मामला
मामला झांसी के मऊरानीपुर बस स्टैंड का बताया जा रहा है। यहां उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक महिला एक हाथ से अपने पति और दूसरे हाथ से एक लड़की को पकड़े नजर आई। बताया जा रहा है कि महिला को काफी समय से अपने पति पर शक था। उसे इस बात का संदेह था कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। हालांकि, उसके पास इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं था। लेकिन बस स्टैंड पर जब महिला ने कथित तौर पर अपने पति को एक लड़की के साथ देख लिया तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने दोनों को पकड़ लिया और देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया। गुस्साई पत्नी ने पति के साथ मौजूद लड़की की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पत्नी के चंगुल से भाग निकला पति, पुलिस कर रही मामले की जांच

इसी दौरान किसी तरह से पति अपनी पत्नी के चंगुल से अपना हाथ छुड़ाकर मौके से भाग निकला। इसके बाद भी काफी देर तक बस स्टैंड पर हंगामा चलता रहा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला लड़की के साथ मारपीट करती नजर आ रही है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जमा है। दूसरी ओर वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मारपीट और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply