अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, बदायूं में छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण

On: August 27, 2026 5:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, बदायूं में छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण
 
बदायूँ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को देश के युवाओं के साथ सीधा संवाद किया।खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से इस कार्यक्रम में जुड़े।जनपद में बीआईएमटी और राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।जनपद में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ किया।

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि युवाओं के मन में नए आइडिया आने चाहिए।खेल हमें जिंदगी की चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं।उन्होंने कहा कि इस 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले से देश के सामने भारत का स्पोर्ट्स विजन रखा।जब वह खेलों की बात करते हैं,तो यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है।यह एक विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल क्षमता और युवा शक्ति को एकजुट करने का अभियान है।प्रधानमंत्री ने कहा कि जो खेलते हैं, वे खिलते हैं और खेल में खिलने का मतलब सिर्फ मैदान पर जीतना नहीं है। इसका मतलब है व्यक्ति और परिवार का विकास होना,साथ ही देश का मान बढ़ाना।जब कोई खिलाड़ी सफल होता है,तो वह सफलता सिर्फ उसकी नहीं होती इससे उसके परिवार की पहचान बढ़ती है।उसके स्कूल और कॉलेज का मान बढ़ता है।उसके जिले और राज्य की पहचान मजबूत होती है।दुनिया उस शहर या राज्य को उस खिलाड़ी के नाम से पहचानने लगती है।सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम जो बोलते हैं वह इस ब्रहमाण्ड में गूंजता है, इसलिए अच्छा बोलो-अच्छा सोचो और फिर अच्छा ही अच्छा होगा।उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।किसी भी कार्य को मन से न हारें,तो निश्चित ही जीत मिलेगी।आज देश के युवा विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो से शरीर में जोश,स्फूर्ती और ताकत आती है। लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ो, मंजिल जरूर मिलेगी।किस्मत के भरोसे मत बैठो,किस्मत खुद मेहनत की मोहताज होती है।मोदी जी,योगी जी की मंशा हैं देश का युवा आगे बढ़कर विश्व में नाम रोशन करे।सबके बारे में अच्छा सोचो,तो निश्चित ही आपका अच्छा होगा।उन्होंने कहा कि आत्मा में परमात्मा का बास होता है।अपने बुजुर्गाें का सम्मान करें,उनकी आज्ञाओं का पालन करें,फिर जो उनकी आत्मा से आपके लिए जो दुआ निकलेगी, तो निश्चित ही आपका अच्छा होगा।तत्पश्चात उन्होंने अपूर्वा राठौर,वैष्णवी पटेल,सूर्या प्रताप सिंह,अभिमन्यु,मयंक यादव व प्रिंस सहित जनपद के अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि https://mybharat.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।उन्होंने सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली।कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने अपने विचार भी व्यक्त किए।जनपद के खिलाड़ियों से उनके अनुभव भी जाने गए। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अदित्य सिंह,वरिष्ठ युवा लीडर रविन्द्र पाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply