अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

On: August 17, 2026 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के कल्याण चौक पर रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से जिस किशोर की मौत हुई थी,उसकी शिनाख्त हो गई है। किशोर का नाम अरसान है, वह पठान टोला का निवासी था।रविवार की देर रात किशोर की शिनाख्त कर ली गई थी।अरसान तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।उसकी सबसे बड़ी बहन अलीशा और भाई अनस है।मां का नाम शन्नो है। अरसान के परिजनों ने किसी तरह की पुलिस की कार्रवाई कराने से मना कर दिया।पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

कल्याण सिंह चौक के सामने हुआ था हादसा:-बता दें कि कल्याण सिंह चौक के सामने किसी वाहन की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया था।हादसा रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ था। कल्याण सिंह चौक के सामने ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कोतवाली का पुलिस बूथ है।उसी के ठीक सामने लोगों ने करीब 17 वर्षीय किशोर को तड़पते देखा,लेकिन किसी को भी यह पता नहीं चल पाया कि वह किस वाहन की चपेट में आया है।लहूलुहान हालत में किशोर को निजी एंबुलेंस से लेकर पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply